फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CR Patil: सीआर पाटिल का मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार, बोले- कांग्रेस धर्म और आस्था से खेल रही

Tue, 28 Jan 2025 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तीखा पलटवार किया। पाटिल ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों लोग श्रद्धा और आस्था के साथ स्नान के लिए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में दस करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 114 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, और यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। लेकिन कांग्रेस नेता ऐसे बयान देकर धर्म और आस्था का अपमान कर रहे हैं। पाटिल ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महोत्सव है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता बार-बार धर्म और आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता कांग्रेस को इस अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी।



केजरीवाल पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी की सफाई को लेकर दिए गए बयान पर भी पाटिल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गलती करते हैं और फिर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। अब जब गंगा में करोड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए जा रहे हैं, तो ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पाटिल ने कहा कि महाकुंभ केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक आस्था और श्रद्धा का पर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें