फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: नकली खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने गंगापुर फैक्ट्री से डीएपी के 24 हजार बैग पकड़े

Mon, 29 Sep 2025 08:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

किसानों की मेहनत बर्बाद करने वाले नकली खाद माफिया पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बड़ी कार्रवाई की। गजनेर थाना क्षेत्र के गंगापुर में मंत्री ने खुद छापा मारकर डीएपी खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान करीब 24 हजार बैग नकली डीएपी खाद, बीज और कच्चा माल जब्त किया गया।

मंत्री मीणा ने कहा कि इन नकली खादों में रसायन मिलाकर किसानों की जमीन बंजर बनाई जा रही है। यह सीधे तौर पर किसानों को बर्बाद करने वाली गतिविधि है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कैबिनेट मंत्री की पत्नी व पूर्व मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जिले में बवाल, आरोपी की तलाश तेज

अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 90 प्रतिशत गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है लेकिन कई जगह अभी भी मिलावट का खेल जारी है। अजमेर किशनगढ़ में हुई पिछली छापेमारी के दौरान इस फैक्ट्री की जानकारी सामने आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि गुजरात की नामी कंपनियों के बैग में नकली खाद भरकर विभिन्न जिलों में सप्लाई की जा रही थी।

मंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए और कहा कि इतने बड़े प्लांट का संचालन बिना नजर में आए कैसे संभव हुआ। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें