फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमास प्लांट में भीषण आग: 1000 टन पराली जलकर राख, 100 से अधिक श्रमिक व कर्मचारी अंदर थे मौजूद सभी सुरक्षित

Wed, 03 Dec 2025 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

बीकानेर जिले के छतरगढ़ कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर भारतमाला सड़क पर स्थित बायोमास प्लांट में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। प्लांट परिसर में रखी करीब 1000 टन पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्लांट के यूनिट हेड मनोज शर्मा के अनुसार, घटना के समय प्लांट में 100 से अधिक श्रमिक और कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के लिए बीकानेर और अनूपगढ़ से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में ऐसा क्यों? राजधानी में काली थार के धड़ाधड़ कट रहे चालान, सड़क पर लग गई जब्त वाहनों की कतारें

आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम और एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। उधर, ग्रामीणों ने प्लांट प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए, उनका कहना था कि इतनी बड़ी मात्रा में पराली बिना सुरक्षा उपायों के खुले में रखने से हमेशा खतरा बना रहता है।भीषण आग के बाद अब प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें