फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: एनएच-11 पर बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत व आठ गंभीर घायल

Sun, 19 Jul 2026 09:02 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-11 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब जयपुर की ओर जा रही एक निजी बस और सामने से आ रही बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

तोलियासर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार एक परिवार तोलियासर में दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-11 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस से बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो चालक दानीराम (45), मेघा (16) और पांच वर्षीय शिवांगी की मौके पर ही मौत हो गई।

आठ घायलों को पीबीएम अस्पताल किया गया रेफर
हादसे में बोलेरो सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में विकास, अमिता और निधि की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें-  कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी सिकराय कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद मौका पाकर हुआ गायब

एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से चिकित्सा स्टाफ तत्काल सक्रिय हो गया। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

एनएच-11 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
नेशनल हाईवे-11 पर पिछले कुछ समय से लगातार गंभीर सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। बीते एक महीने के दौरान इस मार्ग पर कई दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने हाईवे पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें