फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: ट्रैक्टर चोरी करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तीसरा साथी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Updated Sat, 15 Feb 2025 02:49 PM IST

जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा गांव में बीती रात ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर चोरी करके भाग रहे दो चोरों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की स्कॉर्पियो से अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं, जिससे पुलिस को अन्य चोरी की वारदातों का भी संदेह है।

घटना शुक्रवार और शनिवार मध्यरात्रि की है, जब तीन बदमाश कार में सवार होकर कुचलवाड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने बालाजी मंदिर के पास स्थित रामेश्वर सिंह दरोगा के मकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर को चुराने की कोशिश की। चोरी के दौरान बदमाशों ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर लिया और भागने ही वाले थे कि तभी गांव के एक युवक ने चोरी होते देखी और शोर मचा दिया।

तीनों बदमाश शोर सुनते ही गाड़ी में बैठकर भागने लगे लेकिन उनका वाहन सड़क किनारे गोबर की रोड़ी में फंस गया। इसी बीच गांव के अन्य लोग भी जाग गए और उन्होंने दो बदमाशों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जब आरोपियों की स्कॉर्पियो कार की तलाशी ली तो उसमें से चार अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुईं। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि ये बदमाश पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा पुलिस को गाड़ी से एक कटर भी बरामद हुआ, जिससे यह संकेत मिलता है कि चोर आगे भी अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने कुचलवाड़ा में स्थित एक मोबाइल टावर से भी मशीन चुराई थी। इस घटना को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार हुए तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है और पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें