फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बाड़मेर में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Sun, 20 Jul 2025 08:27 PM IST

बाड़मेर शहर में शनिवार रात को जमकर हुई बारिश ने रविवार सुबह लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। रातभर रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई, जिससे आमजन को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
 
बारिश थमी, पर गली-मोहल्लों में पानी का कब्जा
रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन बलदेव नगर सहित कई इलाकों की गलियों में पानी भर गया है। जगह-जगह कीचड़ फैलने से आमजन खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को घर में ही रुकना पड़ा, वहीं बुजुर्गों को दवाइयां लेने और जरूरी काम के लिए बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है।

यह भी पढ़ें- Jalore News: ऑपरेशन 'खुलासा' के तहत सात आरोपी गिरफ्तार; नकदी, सोना-चांदी, डॉलर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
 
स्थायी समस्या बनी बारिश के बाद की परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश के समय सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते। घरों के बाहर और गलियों में पानी जमा हो जाता है, जिससे सामान्य जीवन ठप हो जाता है। कुछ इलाकों में तो घरों के अंदर तक पानी घुसने की नौबत आ जाती है।
 
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, लोगों में रोष
निवासियों का आरोप है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों में यह नाराजगी है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय नजर आते हैं, लेकिन बारिश में होने वाली परेशानी से वे मुंह मोड़ लेते हैं।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 13 लोग घायल; गमी से लौट रहे थे सभी लोग
 
जनजीवन प्रभावित, प्रशासन से समाधान की मांग
जलभराव के कारण लोगों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में भी दिक्कत हो रही है। वहीं गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। जलभराव से पैदा हुए संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी लोगों को सताने लगा है। इस सबके बीच स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें