फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ढाई साल में जनता ऊबी, निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड तय!

Tue, 01 Sep 2026 12:38 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का माहौल गरमाने के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को एक दिवसीय बाड़मेर दौरे पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पायलट धोरीमन्ना में आयोजित स्वर्गीय किसान नेता गोरधनराम की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से ऊब चुकी है और आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और तमाम निकायों में पार्टी के बोर्ड बनाएगी। वीरेंद्र धाम छात्रावास पहुंचकर छात्रों से किया संवाद बाड़मेर पहुंचने के बाद सचिन पायलट सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित वीरेंद्र धाम छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के दिवंगत बेटे वीरेंद्र चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पायलट ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हेमाराम चौधरी की बेटी सुनीता चौधरी से राखी भी बंधवाई। इसके बाद सचिन पायलट कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। भाजपा सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। पायलट ने कहा कि भाजपा में कितना भी अहंकार हो, कांग्रेस कार्यकर्ता एकता और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पायलट ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करने का आह्वान किया। गुटबाजी के सवाल पर भाजपा को घेरा मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि वह सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धोरीमन्ना जा रहे हैं। वीरेंद्र धाम छात्रावास को लेकर उन्होंने कहा कि हेमाराम चौधरी और उनकी बेटी सुनीता चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं।
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पायलट ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि गुटबाजी भाजपा में है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रत्याशी दो-दो सिंबल लेकर आ रहे हैं। 'समय सीमा के बाद भी दाखिल किए जा रहे सिंबल' सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने कहा कि अलवर, जोधपुर समेत कई जगहों पर समय सीमा खत्म होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशियों द्वारा सिंबल दाखिल किए जा रहे हैं। पायलट ने कहा कि यह सब कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा कर रही है और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार है। पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस तमाम नगर निकायों में बोर्ड बनाएगी और बाड़मेर में भी पार्टी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। दिव्या मदेरणा के धरने का किया समर्थन सचिन पायलट ने पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा की ओर से मथानिया निर्वाचन कार्यालय के बाहर दिए जा रहे धरने को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जयपुर और दिल्ली में बैठे अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। पायलट ने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें