फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव मंदिरों में गूंजे जयकारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Mon, 04 Aug 2025 03:32 PM IST

सावन के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है और श्रद्धालुओं में शिव दर्शन को लेकर भारी उत्साह है। 

बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार के महत्व को देखते हुए भक्तों में विशेष उत्साह है। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जिला मुख्यालय पर स्थित मंदिरों, जैसे मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर, सफेद आंकड़ा, जसदेर धाम और साई धाम सहित अन्य शिवालयों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर श्रद्धा भाव से प्रार्थना कर रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गहलोत के 'भूलने' वाले बयान पर राठौड़ का तंज; बोले- आपके भूलने से क्या होगा, पायलट को सब याद है

श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस महीने में उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन के आखिरी सोमवार को विशेष पूजा और अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है।

बात दें कि शहर में मनोकामनापूर्ण, रातानाडा साई धाम , शिवमुंडी और सफेद आंकड़ा मन्दिर में सुबह से मेले जैसा माहौल देखा जा रहा है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
  सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें