फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: ऋतु बनावत की नाराजगी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, डीपफेक वीडियो के आरोपी से सम्मान वापस लिया

Fri, 30 Jan 2026 08:14 AM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बयाना विधायक ऋतु बनावत के डीपफेक वीडियो मामले मुख्य दोषी को सम्मानित किए जाने का मामला चर्चा में आने के बाद गुरुवार को बाड़मेर जिला प्रशासन ने दिनेश मांजू से जिला स्तरीय अवॉर्ड वापस ले लिया है।

विधायक ऋतु बनावत ने राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत ने अपने साथ हुए डीपफेक वीडियो मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले के दोषी दिनेश मांजू को बाड़मेर में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर खासी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका डीपफेक वीडियो बनाने के मामले में एफआईआर में जिस मुख्य अभियुक्त दिनेश मांजू का नाम है , उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने दिनेश मांजू को सम्मानित किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को बाड़मेर में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति पर एक महिला विधायक का डीपफेक वीडियो बनाने और उसे बदनाम करने का आरोप है, उसे किसकी सिफारिश पर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: Jodhpur: जास्ती गांव में होगा साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार,जोधपुर MGH में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने के लिए दिनेश मांजू का आवेदन प्राप्त हुआ था। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर उसको सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि मांजू के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिलने पर यह पुरस्कार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष मांजू के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज होने संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को बाडमेर के आदर्श स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित गया था। इस दौरान राज्य मंत्री के.के विश्नोई , जिला कलेक्टर टीना डाबी , एसपी नरेंद्र सिंह मीना भी मौजूद थे।
  डीपफेक वीडियो प्रकरण के मुख्य आरोपी का सम्मान- फोटो : credit

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें