फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बाड़मेर में भाई-बहनों ने एक-दूसरे को बांधीं राखियां, सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Thu, 07 Aug 2025 07:10 PM IST

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाड़मेर में बुधवार को ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी और ब्रह्मा कुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य ज्योति भवन में कौमी एकता और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, अध्यक्षता उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर एवं विशिष्ठ अतिथि ब्रह्मा कुमारी प्रमुखा राजयोगिनी बीके बबिता बहन, वरिष्ठ शिक्षाविद् कमल सिंह महेचा और धनाऊ प्रधान शम्मा बानो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जाटोल समेत कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी की प्रमुखा बी.के बबीता और बी.के सुशीला बहन, प्रधान शामा बानो, भाजपा महामंत्री रेखा चंडक सहित अन्य बहनों ने अतिथियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मीठा मुंह करवाया। समारोह में सभी धर्म के भाई-बहनों ने शिरकत कर सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए गंगा जमूनी तहजीब का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी आश्रम की प्रमुखा बी.के बबिता बहन ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम और स्नेह का धागा है और यह रक्षा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर साल इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान सरकार को झटका, सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बदलाव को खारिज किया

शामा बानो ने कहा कि यहां के लोग एक-दूजे के धर्म और मजहब का सम्मान करते हैं। ईद, होली, दीपावली में एक-दूजे को मुबारकबाद पेश कर घर-घर जाते हैं मिलकर पर्व मनाते हैं। बाड़मेर जिला अपने आप मे कौमी एकता की अनूठी मिसाल है। एडीएम राजेन्द्र सिंह चांदावत ने कहा कि बाड़मेर में सदियों से आपसी प्रेम, सौहार्द का भाईचारा चला आ है वह वाकई काबिले तारीफ है और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर जिले के लोगों को बधाई देते हुए इस आपसी प्रेम सौहार्द कायम रखने की बात कही। कार्यक्रम में अबरार मोहम्मद, सुरेश जाटोल, मुस्कान मेघवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश जंगिड़ ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें