फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Weather: बाड़मेर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आग उगल रहा सूरज; तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस

Sat, 17 May 2025 05:38 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज लू का प्रकोप जारी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

भीषण गर्मी के कारण, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ज़रूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकलने को मजबूर हैं। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। उमस और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।

दोपहर के समय, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलते समय अपने सिर को कपड़े से ढक रहे थे और बार-बार पानी पी रहे थे। नींबू पानी और जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, जो गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी को लू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार सुबह से ही राजस्थान में गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप और तपिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए राजस्थान में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे लू का प्रकोप और तेज़ होगा। गौरतलब है कि अप्रैल में भीषण गर्मी के बाद मई की शुरुआत में कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है और खासकर बाड़मेर में तापमान तेजी से बढ़ा है। यहां लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को चेताया है कि वे अत्यधिक गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पीएं और खुद को ठंडा रखने के उपाय करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें