फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: चौहटन में वकील को जूतों की माला पहनाने का वीडियो वायरल, महिला और वकील के बीच आरोप-प्रत्यारोप

Mon, 19 Jan 2026 10:52 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

वकील का आरोप है कि करीब 7-8 महीने पहले एक महिला अपने पति के साथ खेत का रास्ता खुलवाने के लिए पैरवी कराने उसके पास आई थी। तय फीस लेकर उसने केस स्वीकार किया और चौहटन व रामसर उपखंड में संबंधित दावे पेश किए गए। वकील के अनुसार केस में समय लगने के कारण महिला को संदेह हुआ कि वह विपक्ष से मिला हुआ है, जबकि ऐसा नहीं था।

वकील ने आरोप लगाया कि महिला ने उसे चौहटन बुलाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला और अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर बीते दो महीनों में करीब 1 लाख 19 हजार रुपये वसूल लिए गए।

वकील का कहना है कि 17 जनवरी को महिला ने उसे चौहटन स्थित अपने घर बुलाया, जहां महिला, उसका पति, भतीजा, ससुर सहित अन्य लोगों ने उसे बंधक बना लिया और पैसों की मांग की। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की की गई, उसे धमकाया गया और जूतों की माला पहनाई गई। घटना के संबंध में वकील ने चौहटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: उदयपुरवाटी में पैंथर का मूवमेंट, पहाड़ी से उतरकर आबादी एरिया में आया, वन विभाग अलर्ट

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इधर महिला ने भी वकील के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह करीब 7 महीने पहले मुकदमे की पैरवी के लिए वकील के पास गई थी, जहां वकील ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि वकील रणजीत कुमार ने एक महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं महिला की रिपोर्ट पर वकील के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें