फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: हाईवे पर खड़ी कार में उठने लगीं लपटें, देखते ही देखते गाड़ी बनी आग का गोला

Wed, 29 Apr 2026 04:46 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल के पास बुधवार को एक खड़ी कर में अचानक आग लग गई। कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते पूरी गाड़ी आग की जद में आ गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही हाईवे पर लगे जाम को खुलवा कर यातायात सुचारु करवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में कोई सवार नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मौके पर पहुंचे कार मलिक सुरेश का कहना है कि वह चौहटन से आज सुबह कार लेकर बाड़मेर रहे थे और चौहटन सर्किल के पास अपनी गाड़ी को सड़क किनारे पार्क किया था। इसके बाद अपनी बस लेकर चौहटन गया था। इसके बाद सूचना मिली की गाड़ी में आग लग गई है। इस पर मौके पर आकर देखा तो गाड़ी पूरी तरह से जल गई है। गाड़ी में आग कैसे लगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें- Kota News: कोटा के मॉल में लगी भीषण आग, खाली कराई गई बिल्डिंग; धुएं से फैली दहशत

एएसआई सांवला राम का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौहटन सर्कल के पास धोरीमन्ना रोड पर खड़ी कार में आग लग गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। कार मलिक भी मौके पर आए हैं। गाड़ी में आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नही चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि गाड़ी के पास कचरा जल रहा था, जिसकी वजह से गाड़ी में आग लगी है। हालांकि जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें