फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: लक्ष्मीपुरा गांव में नाजायज शराब फैक्ट्रियों पर कार्रवाई,11 हजार 5 सौ लीटर वॉश नष्ट किया

Wed, 17 Dec 2025 10:35 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

जिले के छबड़ा क्षेत्र के संवेदनशील लक्ष्मीपुरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर की गई।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव और जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र गिरि के नेतृत्व में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध और नाजायज हथकड़ी शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना था।

दबिश के दौरान आबकारी थाना छबड़ा में दो अहम और दो साधारण, कुल चार अभियोग दर्ज किए गए, जबकि आबकारी वृत्त छीपाबड़ौद में एक साधारण अभियोग दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Kota News: हैंगिंग ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत तीन घायल, प्याज से भरे ट्रक से टकराई कार

टीम ने मौके से करीब 15.25 लीटर नाजायज हथकड़ी शराब और 150 लीटर वॉश बरामद की। इसके अलावा दो शराब भट्टियां जब्त की गईं। वहीं अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 25 भट्टियों और लगभग 11,500 लीटर वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी विवेक शर्मा, आबकारी निरीक्षक प्रकाश, प्रहराधिकारी प्रमोद सिंह, मदनलाल मीणा, रूपाराम सहित कोटा, बारां, भवानीमंडी और छबड़ा के आबकारी निरोधक दल तथा छबड़ा थाना पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें