फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ शाहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Mon, 19 Jan 2026 08:11 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

जिले के शाहाबाद क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और घने जंगलों को बचाने के लिए स्थानीय युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। शाहाबाद में प्रस्तावित हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के विरोध में बुधवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए।

पर्यावरण संरक्षण बचाओ समिति के पदाधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों की मौजूदगी में रैली का शुभारंभ ऐतिहासिक नगरकोट माताजी मंदिर से हुआ। यहां से युवाओं का कारवां मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जंगल कटान रोकने और पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के समर्थन में नारेबाजी की।

इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स भी शामिल हुए। उन्होंने मौके से लाइव वीडियो, रील्स और पोस्ट साझा कर इस आंदोलन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक पहचान दिलाई, जिससे यह मुद्दा जिले के बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: आस्था बनी पहचान, भगवान श्रीसांवरिया सेठ का चांदी से बना अनोखा आधार कार्ड चर्चा में

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शाहाबाद के जंगल जैव विविधता से भरपूर हैं। प्रस्तावित हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट से लाखों पेड़ों की कटाई की आशंका है, स्थानीय वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो सकते हैं और क्षेत्र के जल स्तर और जलवायु पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

रैली के समापन पर युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ बंद किया जाए और हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के वैकल्पिक विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि शाहाबाद की हरियाली और प्राकृतिक संतुलन सुरक्षित रह सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें