फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा में महिला की तलवार से काटकर हत्या, शिनाख्त नहीं; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Updated Tue, 01 Jul 2025 01:47 PM IST

जिले के कलिंजरा कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास कर रही है, वहीं आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर कलिंजरा कस्बे में बस स्टैंड पर एक दुकान के बाहर महिला बैठी थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग कार में सवार होकर आए और महिला पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलिंजरा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: आज से 58 रुपये सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए नई कीमत; होटल-रेस्तरां को मिलेगा सीधा फायदा हड़बड़ी में पेड़ से टकराई कार
वारदात के बाद आरोपी महिला पर हमला करने के बाद उसी कार से फरार हो गए। लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कलिंजरा थाना पुलिस और बागीदौरा पुलिस उप अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें