फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: पुल पार करते वक्त कुंडल नदी में बहा युवक, 48 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 13 किमी दूर मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:08 AM IST

दानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कुंडल नदी पर बने पुल से बाइक सहित बहे युवक का शव 48 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर मिला। सिविल डिफेंस टीम और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

दानपुर थानाधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे डूंगरा निवासी पप्पू पुत्र धनपाल अपने दोस्तों जीतू और अनिल के साथ घोड़ी तेजपुर से सालियाकोट जा रहा था। रास्ते में अनिल को छोड़ने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जाते समय पुलिया पर पानी नहीं था, लेकिन लौटते वक्त पुलिया पर पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक नदी में गिर गए।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: दलित नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए

जीतू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया लेकिन पप्पू ने बाइक नहीं छोड़ी और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल रेस्क्यू नहीं हो पाया। शनिवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दिनभर की मशक्कत के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ अधिकारी प्रशांत आचार्य ने बताया कि तेज बहाव और गहराई के कारण तलाशी में कठिनाई आ रही थी।

रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक पप्पू घोड़ी तेजपुर में हेयर कटिंग का काम करता था। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है। नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी सिविल डिफेंस की टीम। - फोटो : credit   नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी सिविल डिफेंस की टीम। - फोटो : credit   नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी सिविल डिफेंस की टीम। - फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें