राजस्थान चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में लौटने के लिए जोर लगा रहे है। कांग्रेय जहां रिवाज पलटने में लगी हुई तो भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तस्वीर शेयर करते हुए हलचल पैदा कर दी है। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ सचिन पायलट बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर के साथ सीएम गहलोत ने कैप्शन लिखा है, 'एक साथ, जीत रहे हैं फिर से।'