फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Aug 2025 03:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उद्योग नगर में शेर ए पंजाब ढाबे के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला राजन जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतका के भतीजे सतीश कुमार ने बताया कि राजन जाटव अपने बेटे विनोद के साथ अपने पोते को शिशु अस्पताल में भर्ती करवाने आई थीं। अस्पताल से लौटते समय वे ठेंगी का बास से साहडोली जाते समय यह हादसा हो गया ओर इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला राजन जाटव की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में जयपुर ग्रामीण में तैनात महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, अब तक 122 हिरासत में

पुलिस ने मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्च रखवा दिया था, जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजन जाटव के बेटे विनोद को पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से जनरल हॉस्पिटल पहुंच दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका राजन जाटव के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांव पहुंचने के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने भी इस मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें