फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मोटल होटल के पास नीलगाय से टकराई बाइक, मजदूरी से लौट रहे दो युवकों की मौत; परिजनों में कोहराम

Mon, 22 Dec 2025 06:38 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में मोटल होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
हादसे की सूचना मिलते ही विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी वाहन से अलवर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं।
 
मृतकों की पहचान रामधन (32) और शेर सिंह (33) के रूप में हुई है। दोनों अमृतवास गांव के निवासी थे और मजदूरी के सिलसिले में अलवर आए हुए थे। देर शाम काम खत्म कर वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। रामधन विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जबकि शेर सिंह अविवाहित था।

यह भी पढ़ें- अरावली पर्वतमाला पर महासंग्राम: 2010 बनाम 2025 की परिभाषा; आखिर क्या है 100 मीटर का सच?
 
विजय मंदिर थाने के एएसआई निहाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में नीलगाय से टकराने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपे जाएंगे। मामले की जांच जारी है।
 
घटना के बाद अमृतवास गांव में शोक की लहर फैल गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें