फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कैंटर की टक्कर से हुई श्रमिक की मौत, खैरथल में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 16 May 2025 03:41 PM IST

जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरा खैरथल थाना क्षेत्र में। दोनों ही मामलों में मृतक अपने-अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार उद्योग नगर थाना क्षेत्र के राठी मार्केट के पास हुई। श्याम एंक्लाइन कंपनी में कार्यरत 32 वर्षीय फूलसिंह जाटव (निवासी झारेड़ा गांव) बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कैंटर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

फूल सिंह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं और उनके निधन के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। परिजन जलसिंह और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur: हिरण शिकार मामले में सलमान और अन्य सितारों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को, हाईकोर्ट ने तय की तारीख

दूसरी घटना खैरथल थाना क्षेत्र की है, जहां इंडियन गैस एजेंसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 33 वर्षीय प्रदीप जाटव की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रदीप अपने दोस्त से मिलने किशनगढ़ गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। परिजन संदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रदीप को पहले खैरथल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर रैफर किया गया। अलवर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज किशनगढ़ अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार प्रदीप भी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

मृतक के बड़े भाई संदीप जाटव ने बताया कि प्रदीप की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। खैरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें