फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: साइबर आरोपियों ने पुलिस को देखकर मंदिर की छत से लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 May 2026 04:03 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में टहला थाना क्षेत्र के बीघोता गांव में साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को देख दो आरोपी मंदिर की छत से कूद गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वैशाली नगर थाना पुलिस अलवर से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बीघोता गांव में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही एक आरोपी जाहुल पुत्र हनीफ मेव निवासी नगला बंजीर का बास (बगड़ तिराहा) भागने लगा और मंदिर की छत से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी फैक्ट्री दिखाकर 5 लाख ठगे, नकली चांदी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वहीं दूसरा आरोपी हरिसिंह पुत्र हनुमान सहाय मीणा निवासी वीरपुर बीघोता भी पुलिस से बचने के प्रयास में भागते समय गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने तुरंत राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रैफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें