फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: आर्थिक तंगी ने ली एक और जान; कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, चार बच्चों को छोड़ गया पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sat, 03 May 2025 09:55 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पालका में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक 30 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शिंभू दयाल के रूप में हुई है, जो पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट में घिरा हुआ था। परिजनों के अनुसार, शिंभू पर करीब सात से आठ लाख रुपये का कर्ज हो चुका था, जो उसकी कमाई के लिहाज से बेहद भारी था।

यह भी पढ़ें- लिव-इन कपल का दर्दनाक अंत: नग्न पड़ा था गर्भवती प्रेमिका का शव, प्रेमी भी फंदे से झूलता मिला; आखिर हुआ क्या?
 
जानकारी के मुताबिक, शिंभू दयाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। लेकिन आय सीमित होने के कारण वह अपने ऊपर चढ़ते कर्ज को चुका नहीं पा रहा था। इस मानसिक दबाव ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार देर शाम की है, जब शिंभू की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।
 
परिजनों ने की आर्थिक सहायता की मांग
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार के सदस्य विक्रम ने बताया कि शिंभू के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें से दो तो अभी बहुत छोटे हैं। शिंभू की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है और भविष्य को लेकर चिंतित भी। परिजनों ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि शिंभू के बच्चों का पालन-पोषण हो सके और परिवार दो वक्त की रोटी जुटा सके।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर भावना मौत मामला: आरोपी की पत्नी ने और उलझाई हत्या या आत्महत्या की गुत्थी, SIT जांच में खुल सकते हैं राज
 
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि शिंभू दयाल ने यह कर्ज आखिर किससे और क्यों लिया था, जबकि उसने कोई व्यवसाय शुरू नहीं किया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कर्जदाताओं द्वारा उस पर किस प्रकार का दबाव डाला जा रहा था। पुलिस का मानना है कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए मृतक के मोबाइल फोन रिकॉर्ड, बैंक डिटेल्स और आसपास के लोगों से पूछताछ जरूरी होगी। फिलहाल गांव में शोक की लहर है और लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें