फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तलाक की जंग और बच्चों से दूरी ने छीनी मां की मुस्कान, विवाहिता ने खाकर जहर तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Thu, 12 Jun 2025 02:55 PM IST

अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अखेपुरा मोहल्ले में गुरुवार रात एक 38 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव और अकेलेपन से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान तारा देवी के रूप में हुई है, जो पिछले दस वर्षों से अपने पति से तलाक के मुकदमे में उलझी हुई थी। लंबे समय से बच्चों से दूर रहने के कारण वह गहरे अवसाद में थी।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों ने जब उसकी तबीयत बिगड़ती देखी, तो तत्काल अलवर के जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि जहर का असर पूरे शरीर में फैल चुका था, जिसके चलते इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

बच्चों से दूरी बनी आत्महत्या की वजह
कोतवाली थाना के एएसआई इलियास खान ने बताया कि तारा देवी अपने पति से अलग रह रही थी और तलाक की प्रक्रिया पिछले 10 सालों से कोर्ट में चल रही थी। इस दौरान उसके तीन बच्चे पति के पास थे, जिससे वह नहीं मिल पा रही थी। बच्चों से बिछड़ने का ग़म और पारिवारिक विवाद ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से गहरे तनाव में थी।

यह भी पढ़ें:  24 साल की सिपाही पांच बहनों में इकलौती कमाने वाली थी, मां बोली- कोमल को ही अपना बेटा मानती थी

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह मुख्य कारण नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें