फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अरावली विहार पुलिस की कार्रवाई, पांच वारंटियों समेत कई फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sun, 27 Jul 2025 07:58 PM IST

अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अरावली विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वारंटियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच ऐसे मुल्जिम शामिल हैं जो विभिन्न मामलों में अदालत से जारी स्थायी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार इन्हें दबोच लिया। उन्होंने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे और गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विशेष रूप से ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान स्टैंडिंग वारंटियों सहित विभिन्न अपराधों में लिप्त कई अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें:  हरियाली तीज पर मनाया गया 76वां वन महोत्सव, छह लाख से अधिक पौधे लगाए इस अभियान को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर जिलेभर में चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रूप से आरोपियों की तलाश कर रही हैं। अरावली विहार थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति का माहौल बना है और आपराधिक घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें