फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन बच्चों समेत छह घायल, एक बच्ची को जयपुर रैफर किया

Tue, 06 May 2025 07:10 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के पिनान गांव के पास दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर कल रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम से शादी समारोह में जयपुर जा रहे एक परिवार की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे तीन बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जिनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कार चालक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिनान के पास हाइवे के बीचोंबीच पीले रंग के डिवाइडर लगे थे, जो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार को डिवाइडर के किनारे से निकालने की कोशिश की, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई।

ये भी पढ़ें: Ashok Gehlot: ‘राजस्थान जल रहा है…100 साल जी कर भी प्रदेश की सेवा करूंगा’ क्यों बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए और लोगों ने दौड़कर घायलों की मदद की। हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेस वे पर बने इन डिवाइडरों को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि ये डिवाइडर साफ नजर नहीं आते और लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण मानकों को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित परिवार हादसे के बाद दहशत में है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि डिवाइडरों की स्थिति की तुरंत समीक्षा की जाए और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि नियमानुसार एक्सप्रेस वे पर इस प्रकार के डिवाइडर नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें