फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर पथ संचलन का आयोजन, आजाद घोष प्रदर्शन किया

Wed, 26 Feb 2025 10:23 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महाशिवरात्रि पावन पर्व पर शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन अखिल भारतीय घोष दिवस के उपलक्ष्य में निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय घोष दिवस पर यह गुणवत्ता पूर्ण पथ संचलन घोष वादन के साथ किया गया और आजाद घोष प्रदर्शन आयोजित किया गया।

जिस समय शहर में यह पथ संचलन निकला, शहरभर के लोग इसे देखने बाजारों में एकत्रित हो गए। शहर में कई स्थानों पर पथ संचलन कर रहे संघ के स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। यह पथ संचलन जिस भी मार्ग से गुजरा, हजारों लोग खड़े दिखाई दिए, जो भारत माता की जय का जयघोष भी कर रहे थे। लोगों ने महाशिवरात्रि पर पहली बार यह पथ संचलन देखा, क्योंकि यह पथ संचलन आमतौर पर दशहरे पर निकाला जाता है।

अखिल विभाग संघ के चालक डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवकों का गुणवत्ता पूर्ण पथ संचलन तथा घोष प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पथ संचलन बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से शुरू हुआ और जेल चौराहा, अंबेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा, नंगली सर्किल और बिजली घर चौराहा से होते हुए चंद्रशेखर आजाद उद्यान नेहरू पार्क पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर करतार सिंह और क्षेत्र कार्यवाह राजस्थान जसवंत खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेष उपस्थिति कृष्ण कुमार गुप्ता श्रीवर्धन क्षेत्र प्रचारक की रही, जो इस कार्यक्रम के प्रमुख थे। इस मौके पर करीब ढाई सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया और पूरे नियमानुसार संचलन किया। इसके साथ-साथ घोष वादन भी जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें