फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गोतस्करी के आरोपी की पुलिस ने शहर में कराई पैदल परेड, 50 हजार का इनाम था घोषित

Sat, 29 Mar 2025 07:46 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले में गोतस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी की एसएमडी सर्किल से पुलिस कंट्रोल रूम तक पैदल परेड कराई। यह कार्रवाई आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय की थीम पर की गई, जिससे शहर में अपराधियों को कड़ा संदेश मिले और उनमें पुलिस का भय बने। ताकि वे अपराध करने से पहले गम्भीरता से सोचें।

शहर में कुछ दिन पहले गोतस्करी की घटना सामने आई थी। इसमें आरोपी मित्तल मुख्य रूप से शामिल था। वह पिकअप वाहन में गायों को भरकर तस्करी करता था। मामले में पुलिस ने मित्तल को गिरफ्तार किया। लेकिन अभी भी अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उदयपुर में संभाग स्तरीय आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की अवैध शराब बरामद

पुलिस ने बताया कि मित्तल पर 50,000 का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को चेतावनी देने के उद्देश्य से पैदल परेड कराई गई।इस कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी अंगद शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी नरेश शर्मा और एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद मीणा सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पैदल यात्रा के दौरान पुलिस ने यह संदेश दिया कि शहर में अपराध और तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि मामले में अभी और भी आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा ने बताया कि पूछताछ में यह जानकारी मिली थी। गोतस्करी का इस काम में अरशद गैंग के लोग शामिल थे।यह गैंग पहले हत्या, फिरौती, मारपीट और रंगदारी के मुकदमे में शामिल रहती थी। लेकिन अब यह गैंग गोतस्करी का काम भी करने लगी है। इसकी जानकारी पुलिस को भी पहले नहीं थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें