फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी पर फिर दिखे दो पैंथर, इलाके में दहशत

Thu, 16 Jan 2025 02:25 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर में आबादी क्षेत्र में फिर से दो पैंथरों के आने से सनसनी फैल गई है। ये दोनों पैंथर मनसा देवी मंदिर के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में विचरण करते हुए देखे गए। इन पैंथरों के दिखाई देने के बाद वहां आसपास के इलाके में रह रहे लोगों में दहशत बैठ गई है। अलवर शहर में पिछले तीन महीने से लगातार पैंथरों की आवाजाही बनी हुई है। इन दोनों पैंथरों के आबादी क्षेत्र में आने से अब तक शहर में चार पैंथरों का आगमन हो चुका हैं। इनमें से एक ही को वन विभाग रेस्क्यू कर सका है। ये पैंथर सरिस्का के बफर जोन से निकल कर शहर में आ रहे हैं, क्योंकि बफर जोन में अब टाइगरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बफर जोन में टाइगरों के बीच ही टेरेटरी को लेकर झगड़े की नौबत बनी हुई है। फिर इन पैंथरों के जंगल से निकलने के अलावा अब कोई चारा नहीं बचा है।

टेरेटरी को लेकर टाइगरों के बीच हो रही जंग का पता इसी से चल जाता है कि टाइगर 2303 बफर जॉन का जंगल छोड़ कर दरबार पुर होते हुए हरियाणा तक जा पहुंचा। वहां से कई महीनों के बाद इस टाइगर को रेस्क्यू करके अब बूंदी जिले में रामगढ़ के जंगलों में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा सरिस्का के जंगलों से दो और टाइगर भी जंगल छोड़ कर दौसा ओर जयपुर के रामगढ़ के जंगलों तक जा पहुंचे थे। ऐसी हालत में पैंथरों के पास अब एक ही उपाय बचा है कि वे जंगल छोड़कर आबादी क्षेत्रों में निकलने को मजबूर हो गए हैं।

आबादी क्षेत्रों में पैंथरों के आने से शहर के लोगों में भी दहशत बैठ चुकी है, क्योंकि ये पैंथर आबादी के बीच भी जा पहुंचते हैं। ऐसा ही वाकिया पिछली बार हुआ था जब एक पैंथर सुगना बाई धर्मशाला के पास घनी आबादी में जा पहुंचा था। इसको काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके वन विभाग वाले सरिस्का ले गए थे। अब मनसा देवी मंदिर के ऊपर फिर दो पैंथरों के दिखने से लोग भयभीत हैं, क्योंकि ये पैंथर कभी भी घनी आबादी क्षेत्र में आ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो वन विभाग के लिए फिर भारी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें