फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: डराने-धमकाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग, घटना में एक व्यक्ति घायल

Sat, 07 Feb 2026 05:30 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम तसई में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव के ही लोगों पर लगा आरोप
पीड़ित सोरन सिंह के परिजन देशराज ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग लंबे समय से दादागिरी करते आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी होने की जानकारी है। शुक्रवार शाम आरोपी हथियारों के साथ गांव पहुंचे और सोरन सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हमले में सोरन सिंह के सिर में गंभीर चोट आई।

ये भी पढ़ें: नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, 4 घायल

मौके पर पहुंची पुलिस
परिजनों का आरोप है कि आरोपी दबंग और धमकाने की प्रवृत्ति के चलते यह हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और फायरिंग के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें