फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सांसद के घर के सामने पुलिस वसूली का मामला, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 06 Mar 2025 06:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

भरतपुर सांसद संजना जाटव के घर के सामने अवैध रूप से ओवरलोड तूड़ी से भरे ट्रक ड्राइवरों से वसूली करने का पुलिस का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी राजस्थान सरकार पर हमला बोला। सिंह ने कहा कि प्रदेश में लूट-खसोट मची है। विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक का पता नहीं। दूसरी तरफ पुलिस गरीबों को परेशान करने में लगी है।

गुरुवार को अलवर आये पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने फूलबाग में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी। सांसद संजना खुद कह रही हैं कि पुलिसकर्मी वसूली करने में लगे हैं। उनके घर के सामने पुलिस वसूली करती है और उसका वीडियो भी आ जाता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश के हालत सामने हैं और जनता देख भी रही है और भुगत भी रही है।

विधानसभा में एक मंत्री की ओर से प्रदेश में बालाजी पानी लेकर आएंगे। इस बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। ईआरसीपी को पिछली सरकार लागू करना चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब बचकाने वाले बयान देते हैं कि बालाजी पानी लेकर आएंगे।

पूर्व मंत्री ने अमेरिका की ट्रंप सरकार के भारत के प्रति बर्ताव को देखते हुए मोदी सरकार पर हमला किया। कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके साथ माय फ्रैंड स्लोगन के साथ फोटो डालते थे। खुद को अच्छा मित्र बताते थे। उनके चुनाव में समय यह भी कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार। ट्रंप सरकार के आने के बाद अमेरिका में रह रहे भारतियों को हथकड़ी लगाकर लाया जाता है। हर चीज पर ड्यूटी लगेगी। हजारों का वीजा कैंसिल किए जाने लगे हैं। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि नेपाल, बर्मा, श्रीलंका व बर्मा को लेकर विदेश नीति के मामले में सरकार और देश का मान सम्मान खत्म हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें