फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कलेक्टर ने डंपिंग यार्ड का किया औचक निरीक्षण, आइडियल मेकेनाइज की थीम पर विकसित होगा कचरा संग्रहालय

Sat, 22 Feb 2025 04:24 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने आज अलवर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान 'अतुल्य अलवर' के अंतर्गत डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डंपिंग यार्ड की स्थिति और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आवंटित जमीन का किस तरह से उपयोग हो रहा है, इसका निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ दौरा किया गया। उन्होंने संतोष जताया कि अभियान के तहत वर्षों से सड़क तक फैला कचरा अब व्यवस्थित रूप से रखा जा रहा है। पहले जहां डंपिंग यार्ड के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता था और सफाईकर्मी जोखिम में काम करते थे, वहीं अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि पिछली बजट घोषणा के तहत "आइडियल मेकेनाइज" की थीम पर डंपिंग यार्ड को एक आधुनिक कचरा संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से बदबू नहीं आएगी। इस पहल से न केवल शहर की आबोहवा में सुधार होगा, बल्कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

हाल ही में प्रदेश के बजट में हनुमान सर्किल से बगड़ तिराहे तक सड़क को दो लेन से तीन लेन में विस्तारित करने की घोषणा की गई है। जिसे लेकर कलेक्टर ने बताया कि इस परियोजना के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि काम समय पर शुरू हो सके और सुविधाओं में कोई बाधा न आए।

कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने आश्वासन दिया कि बजट में अलवर के लिए की गई सभी घोषणाओं को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे शहर का विकास और स्वच्छता अभियान में और मजबूती आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें