फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरोध में उतरी BJP, पीएम की माताजी को गाली देने पर फूटा गुस्सा

Fri, 05 Sep 2025 05:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को गाली दिए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। अलवर मिनी सचिवालय के गेट के बाहर भाजपा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की माता को अपमानित किया। यह भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक अध्याय है। “मां सबकी होती है, मां को गाली देना किसी को शोभा नहीं देता”, यह कहते हुए संजय शर्मा ने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता बेहद समझदार है और आने वाले चुनावों में इस गठबंधन का नामोनिशान मिट जाएगा।

ये भी पढ़ें- थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में पूर्व सैनिकों को राहत, राज्य सरकार ने वापस ली एसएलपी, सैनिकों ने जताया आभार

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ “ज्यादा उड़ने का काम” करती है, यानी बड़ी-बड़ी बातें करके हवा में उड़ती है, लेकिन जमीन पर उसकी राजनीति पूरी तरह खोखली है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि इस तरह के अपशब्दों से कांग्रेस-राजद गठबंधन की हताशा और हकीकत सामने आ गई है। यह पूरा विवाद उस वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें यात्रा के दौरान पीएम की माता के खिलाफ गालियां दी गईं, जिसके बाद भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें