फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ट्रक से भिड़ंत में युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलवर Updated Mon, 12 May 2025 03:36 PM IST

राजस्थान के दहीखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह हादसा दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर चंबल नदी के पास हुआ। ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 साल के अकरम के रूप में हुई है, जो अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र के डाकपुरी का निवासी था।

मृतक के ससुर सिरदार खां के अनुसार, अकरम बूंदी से ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे अकरम का ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अकरम को तुरंत अलवर के सानिया अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर किया गया। लेकिन, जयपुर जाते वक्त ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाद में उसे अलवर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  लूट की नीयत से तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल बूंदी जिले की पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है क्योंकि हादसा इसी जिले में हुआ है। शव को मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुलिस की मौजूदगी में की जाएगी। मृतक अकरम के तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है और घर में हाहाकार मचा हुआ है। मृतक की पत्नी की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, वह पूरी तरह से बेसुध पड़ी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें