अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत 38 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला थाना क्षेत्र के गांव नंगला बांजीरका का है, जहां पर जहर खाने से 38 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया मृतका इमराना उम्र 38 वर्ष जो कि नगला बंजीरका की रहने वाली है। काफी दिनों पहले जहर खाया था। तबीयत बिगड़ने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार आने की वजह से परिजन उसको अपने घर ले गए। उसके बाद अचानक उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ गई। उसको अलवर के जिला अस्पताल में लाया गया। यहां से गंभीर अवस्था के चलते महिला को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर में उसका लगातार इलाज चलता रहा था। बीती रात 2:45 पर महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया मृतका के परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि मृतका के पति असलम ने अपने पड़ोसी नाम मुबीन को 7 लाख रुपये उधार दिए थे। जब ये लोग पैसे वापस मांगने गए तो उनके साथ पड़ोसी ने मारपीट की। इसी कारण परेशान होकर इस महिला ने जहर खा लिया। अब उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।