फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कुआं पूजन कार्यक्रम में डांस करते-करते गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, कमर और पीठ का हिस्सा झुलसा

Mon, 10 Mar 2025 04:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

भिवाड़ी में धारुहेड़ा के पास मालपुरा में कुआं पूजन कार्यक्रम में नाचते वक्त धक्का-मुक्की में एक युवक गर्म तेल से तैयार की जा रही पूड़ियों की कढ़ाई में गिर गया। कढ़ाई में तेल ज्यादा गर्म था, जिससे उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई। इसे तुरंत गंभीर हालत में भिवाड़ी सीएचसी ले जाया गया,  वहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को रेफर कर अलवर भेज दिया। जहां उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि अब यहां युवक का इलाज जारी है। घटना रविवार देर शाम की है। कार्यक्रम में नाच कूद चल रहा था कि नाच कूद के दौरान धक्का-मुक्की के चलते इस धक्का-मुक्की में अमित उम्र 30 साल गरम तेल की कढ़ाई में जा गिरा, जो गंभीर झुलस गया। युवक के भाई अमर ने बताया कि घर में छोटे भाई के बच्चे का कुआं पूजन कर्यक्रम चल रहा था। इसी कर्यक्रम में यह हादसा हो गया।युवक को भिवाड़ी से एंबुलेंस के जरिए अलवर लाया गया। युवक का भाई और अन्य परिजन भी यहां पहुंचे हैं, जिनकी निगरानी में यह इलाज चल रहा है।

यह परिवार यूपी के कासगंज का रहने वाला है और परिवार के लोग यहां एक कंपनी में काम करते हैं। झुलसे हुए हालत में युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई गई है। युवक की पीठ काफी ज्यादा झुलस गई है और उसका यहां किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें