फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पानी भरने को लेकर चाचा ने किया हमला, दंपती और 8 साल की बच्ची गंभीर घायल; जानें

Thu, 24 Apr 2025 03:28 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के तिजारा क्षेत्र के जैरौली थाना अंतर्गत गांव बैंगनहेड़ी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर भतीजे, उसकी पत्नी और आठ साल की बच्ची पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद तिजारा से अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया है। घायल बच्ची को भी चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, बैंगनहेड़ी निवासी अफजल अपनी पत्नी मेमूना और बेटी नमीरा के साथ घर के बाहर पानी भर रहा था। इसी दौरान उसके चाचा अयूब और परिवार के अन्य सदस्य हारून, राहुल और जुनैद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर अफजल और मेमूना को लहूलुहान कर दिया। हमले में नमीरा को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पढ़ें: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार, कार और रकम दोगुना करने का दिया था लालच     स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी पेड़ काटने को लेकर रंजिश चल रही थी। उसी पुरानी दुश्मनी के चलते पानी के पाइप को लेकर हुए ताजा विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें