फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में भीषण आग, सात घंटे बाद काबू, दो करोड़ से अधिक का नुकसान

Sat, 28 Jun 2025 06:41 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुलदीप इंजीनियरिंग प्रा. लि. नामक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। यह फैक्टरी लकड़ी के एक्सपोर्ट पैलेट और बॉक्स बनाती है। आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों के सहयोग से लगातार पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

फैक्टरी प्रबंधन के अनुसार इस अग्निकांड में दो से ढाई करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी के दो प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पढ़ें: दो मकानों में सोफे और पंखे के ऊपर देखा गया कोबरा सांप, घर के सदस्य दहशत से निकले बाहर

कंपनी के जीए ऑपरेशन प्रमुख मोहम्मद इनाम जिलानी ने बताया कि फैक्टरी में बने पैलेट और बॉक्स ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सप्लाई किए जाते हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे आग लगने की सूचना कर्मचारियों को मिली। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद नगर निगम, सिविल डिफेंस, अशोक लीलैंड और एमआई क्षेत्र की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।

दमकलकर्मी बुलीराम ने बताया कि सभी टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। फैक्टरी मालिक राजेश कुमार गुरुग्राम में रहते हैं। आग से हुए नुकसान के बाद फैक्ट्री प्रशासन बेहद आहत है। घटना की सूचना पुलिस और अन्य विभागों को दे दी गई है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें