फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: स्कीम-10 में नाली में फंसा मिला शव, जेसीबी की मदद से निकाला गया, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Dec 2024 06:22 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम 10 में पूर्व सभापति के घर के सामने एक नाली में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

नगर निगम के अंतर्गत सफाई का काम करने वाले साजन कुमार ने बताया कि हम दो लोगो की ड्यूटी 80 क्वाटर स्किम 10 में साफ सफाई के लिए लगी हुई है। हम दोनों युवक रोजाना की तरह आज सुबह के समीप सफाई के लिये आये थे। तब ढकी हुई नाली के पास बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों के कहने पर हमने आस पास देखा लेकिन कुछ नहीं मिला। ढकी हुई नाली में देखा तो कुछ दिखाई दिया। उसको जब हमने नाली की सफाई करने वाले उपकरणों से बाहर की ओर निकलना चाहा तो वह नहीं निकला। जब उसको गौर से देखा तो उसके कान दिखाई दिये जिसकी सूचना मोके पर वर्तमान पार्षद व पूर्व सभापति मुकेश सारवान को दी जिन्होंने देखने के बादबाद तुरन्त सूचना कोतवाली को दी। कोतवाली पुलिस भी मोके पर पहुच गई और लैश बाहर निकलवाने का प्रयास करने लगी।

कोतवाली थाना ASI कन्हैयालाल ने बताया कि पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद मुकेश सारवान ने थाने पर सूचना दी की उनके मकान के सामने एक ढकी हुई नाली में शव फंसा हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा कि पूर्व सभापति के मकान के सामने और वर्तमान आंगनबाड़ी के बगल में एक ढकी हुई नाली के अंदर शव फंसा हुआ था। निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकला। काफी मशक्कत के बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई और सफाई कर्मियों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया अभी मौके पर FSL टीम पहुंचने वाली है क्योंकि उसको भी सूचना भेज दी गयी है। पुलिस पूरी जांच के बादजांच के बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाएगी जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 50 वर्ष के आस पास थी जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव की जेब से पर्स तो मिला है, लेकिन उसमें पहचान योग्य कोई दस्तावेज नही मिले।उसमें कागज मिले हैं, जिसमे काफी सारे (सट्टे नुमा) नम्बर लिखे हुए ओर शव को देखने के बाद पता लगता है कि करीब 4 से 5 दिन पुराना शव होगा। प्रथम दृष्टा लगता है कि शव नाली के एक छोर की ओर गिरा होगा और पानी के बहाव के साथ अंदर फस गया होगा, लेकिन अभी आसपास लोगों से पूछताछ की जारी है कि आखिर शव यहां कैसे आया। पुलिस ने हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें