फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लूट, तीन नकाबपोश बदमाश एक लाख नकदी और आधा किलो सोना लेकर फरार

Sat, 22 Nov 2025 08:53 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ी लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। राधा ज्वेलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश अचानक पहुंचे और व्यापारी मोहनलाल सोनी को कट्टे की नोक पर लेकर दुकान से एक लाख रुपये नकद और लगभग आधा किलो सोना लूटकर फरार हो गए। लूट के बाद बदमाश तिजारा रोड की ओर भाग निकले।
 
सूचना मिलते ही शहर के उप पुलिस अधीक्षक और शिवाजी पार्क थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में तुरंत नाकाबंदी करवाई गई और बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुकान के बाहर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
 
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लूट की घटना दुकान के अंदर लगे कैमरे में साफ कैद हुई है, जिसमें आरोपी चेहरे ढके हुए दिखाई दे रहे हैं और बड़ी सहजता से वारदात को अंजाम देते दिखते हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और फरारी के रूट का पता लगाने में जुटी है।
 
व्यापारी पहले भी हो चुका है धोखाधड़ी का शिकार
जानकारी सामने आई है कि कुछ समय पहले एक महिला द्वारा भी इसी व्यापारी को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था, जिसके चलते वह मामला सुर्खियों में आया था। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि किसी संभावित कड़ी का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: मुर्गी की मौत के विवाद में युवक की हत्या, 14 साल बाद तीन दोषियों को उम्रकैद; SC/ST कोर्ट का फैसला
 
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तारी का दावा
सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है और सभी संभावित एंगल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें