फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: दो मासूम बहनों की नाडी में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाते हुए गई जान; गांव में छाया मातम

Sun, 20 Jul 2025 06:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर जिले के सेंदरिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बहनों की जान चली गई। बकरियां चराने गईं 11 वर्षीय हिना और नौ वर्षीय आंचू की गोहाना बाबा की नाडी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत; दो गंभीर घायल
 
बहन को बचाने की कोशिश में गई दोनों की जान
घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेंदरिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी मुकेश चीता की बेटियां हिना और आंचू रविवार को रोज की तरह पास के मॉडल तालाब के पास स्थित नाडी में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान हिना पानी के पास गई और नाडी में उतरते ही गहराई में फंसकर डूबने लगी। हिना को डूबते देख छोटी बहन आंचू ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी पानी की गहराई में समा गई।
 
महिलाओं ने दी सूचना, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
दोनों बच्चियों को डूबता देख पास में ही बकरियां चरा रहीं कुछ महिलाओं ने शोर मचाया और गांववालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस मौके पर, शव मोर्चरी में रखवाए गए
सूचना मिलते ही आदर्श नगर थानाधिकारी छोटेलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Kota: मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना का प्रदर्शन, अवैध वसूली-बदसलूकी के आरोप; टोल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
 
इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे सेंदरिया गांव को झकझोर दिया है। जान गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें