फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने भाई और उसके परिवार की फायरिंग, पुलिसकर्मियों पर भी चलाई गोलियां

Sat, 07 Sep 2024 12:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नागौर शहर के शारदापुरम इलाके में कल रात पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर हुए हंगामे में एक रिटायर्ड फौजी ने पहले पड़ोस में ही रह रहे भाई-भाभी के घर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया और उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी गोलियां बरसा दीं। घटना में फौजी के भाई-भाभी, भतीजी और एक होमगार्ड जवान समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। घायल दंपति को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का नागौर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले रिटायर्ड फौजी को राउंड अप कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी भंवरसिंह पुत्र दीपाराम बिश्नोई चार भाइयों में सबसे बड़ा है। वह अपने छोटे भाई ओमप्रकाश के साथ शारदापुरम में इलाके में रह रहा था। उसके दो भाई कंवलीसर गांव में रहते हैं। उसका अपने भाई ओमप्रकाश के साथ नागौर शहर में एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने कल रात करीब दो बजे नशे में धुत होकर अपने भाई के साथ विवाद किया और भाई-भाभी और भतीजी पर फायरिंग की। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना में घायल में दंपति और युवती ममता को नागौर के जेएलएन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश और गोमती को जोधपुर रैफर कर दिया गया। तड़के 4 बजे जब दोबारा कोतवाली थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो फौजी ने पुलिस के जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल हनुमान राम (53), मदन गोपाल (45), कांस्टेबल रिद्धकरण (36), सतीश (32) और होमगार्ड ओमप्रकाश (29) गोलियां व छर्रे लगने से घायल हो गए। घायल पुलिस के जवानों का नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय में इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें