फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: MDS यूनिवर्सिटी के प्राणी शास्त्र विभाग में मनाई जन्माष्टमी, रंगारंग कार्यक्रम के साथ मटकी फोड़ का आयोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Updated Wed, 28 Aug 2024 06:48 PM IST

अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग में कृष्णा जन्माष्टमी के पावन मौके पर भव्य पालना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर माखन मिश्री का भोग लगाया गया।

कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान कृष्ण, राधा और रुक्मिणी का रूप धरकर रंगारंग रासलीला का आयोजन किया। इस मौके पर विभाग में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाषचन्द्र ने भगवान कृष्ण के जीवन की विभिन्न घटनाओं और उनकी प्रेरणाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने और उसे संजोकर रखने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन एक आदर्श है, जो हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन करता है। उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा, और सच्चाई की ओर प्रेरित करती हैं। जन्माष्टमी का पर्व न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह दिन केवल भगवान कृष्ण की पूजा का ही नहीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं और जीवन दर्शन को आत्मसात करने का भी है।

इस अवसर पर विभाग के डॉ. राजू शर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. विवेक शर्मा, दिलीप शर्मा, निकिता कुंडू, गरिमा कुमावत सहित अन्य शोधार्थी- विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें