फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: 23 किलोमीटर पैदल चलकर तेजाजी ज्योत लेकर पहुंचे विधायक गवाड़िया, परबतसर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Tue, 10 Sep 2024 08:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर विधायक रामनिवास गवाड़िया मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ अजमेर जिले के सुरसुरा से वीर तेजाजी महाराज की ज्योत लेकर परबतसर खारिया तालाब स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचे। जैसे ही परबतसर पहुंचने पर लोगों ने भव्य फूलों से स्वागत किया।

बता दें कि 14 अगस्त 2022 को तत्कालीन विधायक रामनिवास गवाड़िया ने परबतसर के खारिया तालाब में 300 वर्ष प्राचीन वीर तेजाजी महाराज के मंदिर की नींव रखी। इस दौरान खुद रामनिवास गावड़िया ने सवा पांच किलो चांदी की ईंट से शुभ मुहूर्त किया। विधायक रामनिवास गवाड़िया ने अपने प्रयास के चलते 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण कार्य स्वीकार करवाया। इस मंदिर का निर्माण खारिया तालाब के किनारे पर किया गया। इस दौरान गावड़िया ने कहा कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है और आमजन में खुशी का माहौल है। तेजाजी मंदिर निर्माण को लेकर लोगों के मन में अनेक तरह की भ्रांतियां थीं, जिसके लिए वह बार-बार संघर्ष कर रहे थे। विधायक ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि चाय शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का धार्मिक मामले हो या सड़के सभी प्रकार का विकास कार्य परबतसर विधानसभा में उनके द्वारा करवाए गए हैं।



विधायक ने कहा कि परबतसर की पहचान संपूर्ण भारत में तेजाजी के नाम से हैं उनके नाम से भर जाने वाला विश्व मेला विश्व भर में एक अलग ही अपनी पहचान रखता है तीन साल में लोगों ने मुझे यह सुनने को मिला कि तेजाजी मंदिर केवल घोषणा मात्र हैं, लेकिन अब सपना पूरा हो गया है। इसी के तहत आज सुबह 8:00 अपने समर्थकों के साथ वह सुरसुरा स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने ज्योत लेकर अपने समर्थकों के साथ 23 किलोमीटर की यात्रा पैदल की यात्रा की। जैसे ही वह परबतसर की सीमा में तेजाजी महाराज की ज्योत लेकर पहुंचे तो वहां पर लोगों ने भव्य स्वागत शुरू कर दिया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें