नागौर में आज किसान कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीआर चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमारी सरकार को बनते हुए 10 माह बीत गए। आज महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में आप लोगों को बता दूं कि 9 साढ़े 9 महीने हमारी सरकार को 2 महीने आचार संहिता के चलते लग गए। यानी हमारी सरकार को 7 साढ़े 7 महीने हो गए। मैं आज हमारी सरकार के 7 साढ़े 7 महीने में जो कार्य हुआ, उसको लेकर हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने जो विकास के कार्य किए हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कम समय में हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने चार कैटेगरी बनाई, जिसमें युवा, किसान यानी अन्न देवता, नारी शक्ति, गरीब जनता इन चारों पर राजस्थान सरकार ने कार्य किया है। आपको बता दें कि भारत युवाओं का देश हैं। जब तक युवा सही मार्ग पर नहीं चले तो देश की हालात अच्छी नहीं होगी। सबसे पहले हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने जो किया वो कर रहे हैं। उन्होंने अपने बजट घोषणा में कहा कि आने वाले चार सालों में चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे।
अभी तक 30000 युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। 26000 पोस्ट जारी की जा चुकी है। 10000 युवाओं की परीक्षा की जा चुकी है। 22 से 23 हजार युवाओं को फाइनेंशियल स्वीकृति जारी कर दी है। दूसरा उन्होंने कहा था हमारी सरकार सता में आयेगी तो निश्चित रूप से प्रतियोगी का परीक्षा में फर्जी मामले का एसआईटी गठन करके फर्जीयों को सलाखों के पीछे भेजेंगे। उसका परिणाम आज यह है कि 183 लोग जेलों की सलाखों के पीछे है और जिन्होंने फर्जी परीक्षा दी और जिन्होंने पेपर आउट करने का काम किया, उनको दबोचा जा रहा है। परीक्षा आने वाले समय में पारदर्शी हो और लोगों में अच्छा मैसेज आए।
इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही हैं। अभी आपने रोजगार का बात चली थी। अभी महिलाओं की बात चली थी, जिसमें मुख्य रूप से 3rd ग्रेड में बालिकाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पहली बार यह देखा गया कि महिलाओं को 50% रिजर्वेशन दिया गया। बहुत बड़ी बच्चियों के लिए खुशखबरी है। तीसरा हमारा किसानों का मुद्दा है। देश का पहला राज्य राजस्थान हैं, जहां पर किसान को सम्मान निधि योजना के नाम पर मुख्यमंत्री समान निधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना शुरू की, जिसमें 6000 में जोड़कर अब 8000 कर दिए हैं।