फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Tue, 17 Mar 2026 02:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

राजस्थान हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद प्रदेशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में अजमेर जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा कर चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली गई।
सर्च अभियान में सीआईडी, अजमेर पुलिस, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीमों की मदद ली गई। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए न्यायालय परिसर के हर कोने को खंगाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस ने कहा - सतर्कता बढ़ा दी गई

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि राजस्थान हाई कोर्ट को मिली धमकी के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के तहत अजमेर जिला न्यायालय में भी व्यापक जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

बार एसोसिएशन की चिंता

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रूपेंद्र परिहार ने भी सर्च अभियान की पुष्टि करते हुए कहा कि हाई कोर्ट को मिली धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार न्यायालयों को बम धमकियां मिल रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

पिछली धमकियों का जिक्र और सतर्कता

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों को ईमेल के माध्यम से बम धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के चलते सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क बनी हुई हैं और सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल सर्च अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें