फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ब्यावर में आपसी रंजिश में फायरिंग, युवक की जांघ में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

Thu, 10 Jul 2025 04:08 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

राजस्थान के ब्यावर जिले के बगड़ी कलालिया गांव में गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। इस वारदात में 22 वर्षीय युवक मदन सिंह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय (एकेएच), ब्यावर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जांघ में फंसी गोली को बाहर निकाल दिया है।

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूजन के आयोजन

जानकारी के अनुसार, घायल मदन सिंह  बगड़ी कलालिया का निवासी है और पेशे से ट्रक ड्राइवर है। गुरुवार को वह अपने दो साथियों- हरदेव सिंह और राजू सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर बगड़ी गांव गया था। लौटते समय जब वे अड़ावाला गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से कलालिया निवासी निक्की उर्फ कुलदीप ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मोटरसाइकिल पर बैठे मदन की जांघ में लगी और दूसरी मोटरसाइकिल से टकराकर मिसफायर हो गई। गोली लगने से घायल मदन को पहले भीम के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ब्यावर रेफर कर दिया गया। ब्यावर के एकेएच में डॉ. पुखराज चौधरी ने ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुलिस ने महिला चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सेंदड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल मदन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव के ही हरदेव सिंह और कुलदीप के बीच पुराना विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते कुलदीप ने हरदेव को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन गोली मदन को लग गई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें