डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के किस जिला कलेक्टर के पास पहुंचे किसानों का आरोप है कि लाडनूं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित समर्थन मूल्य खरीद योजना के अंतर्गत 180 किसानों का पंजीयन हुआ। इसमें मात्र आठ किसानों की मूंगफली की तुलवाई हुई। जब उन लोगों ने कहा तो बताया गया कि तीन महीने का स्टॉक हो चुका है।
बता दें कि सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित समर्थन खरीद मूल्य योजना के अंतर्गत हाल ही में नागौर जिले से अलग हुए डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली की तुलवाई नहीं हो रही है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित समर्थन मूल्य खरीद योजना अंतर्गत मूंगफली हेतु राज पेड़ के पोर्टल पर पंजीकरण होने के उपरांत मूंगफली की खरीदारी नहीं हो पा रही है। जिले के पांच केंद्र जिसमें डीडवाना, लाडनूं, कुचामन, परबतसर, गच्छीपुरा में किसानों के पंजीकरण होने के बावजूद पिछले 3 महीने से क्षमता पूर्ण बढ़कर खरीद के अंदर पर खरीद नहीं की जा रही है। क्षेत्र के किसानों में भारी रोज व्याप्त है। लाडनू केंद्र पर 180 किसानों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से केवल 8 किसानों का ही माल तुलवाया गया है।
पन्नालाल चौधरी ने बताया कि हमारे जिले में पांच सहकारिता विभाग द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र बनाया गया है। इसमें से लाडनूं केंद्र पर सबसे कम मात्रा में टोकन कट्टे। 180 टोकन कट्टे आज सुबह दुकान खुली, जिसमें 08 किसानों की मूंगफली की तुलवाई हो पाई। उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टॉक पूरा हो चुका है। जिला कलेक्टर ने हमें अस्वस्थ किया है कि आपके काम टोकन करते हैं तो आपकी पूरी की पूरी तुलवाई होगी।