फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : मुंबई से सवा 4 करोड़ की ठगी करके फरार हुआ आरोपी हिरासत में, डीडवाना और मुंबई पुलिस की कार्रवाई

Sat, 31 Aug 2024 09:17 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

डीडवाना जिले की मौलासर पुलिस टीम और मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 4 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी करके मुंबई से फरार हो गया था। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना चूना भट्टी,  मुंबई में साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज है। आरोपी के पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल व सिम भी जब्त की गई है और आरोपी अनिल कुमार को दस्तयाब कर मुंबई पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि ठगी के आरोपी राजू ठुबल ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी की आईडी लगाकर मुंबई से लगभग सवा चार करोड़ रुपये की ठगी की थी, जिस पर उसकी निशानदेही पर पुलिस थाना मौलासर ने वांछित आरोपी अनिल कुमार को ग्राम दयालपुरा से दस्तयाब कर पुलिस थाना चूना भट्टी टीम के सुपुर्द किया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें