फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट, युवा-किसान-महिला सभी वर्गों को मिलेगा लाभ; भाजपा प्रवक्ता

Sun, 01 Feb 2026 07:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज जैन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के विजन को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाला है।

नीरज जैन ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि देश में सात नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे तथा 20 नए औद्योगिक पथों का निर्माण किया जाएगा, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये के रोजगार सृजन का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि टू-टियर और थ्री-टियर शहरों के विकास के लिए 12 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे छोटे शहरों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों के आयात पर निर्भरता कम कर उन्हें देश में ही सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

पढ़ें: इनकम टैक्स छूट से लेकर रेलवे तक...सरकार के आंकड़ों से मदन राठौड़ का गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार 

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास निर्माण का प्रावधान किया गया है। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगभग 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

नीरज जैन ने कहा कि सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मिनरल्स पर विशेष फोकस कर भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत पहल की गई है। यह बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला और देश के भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें